Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पाक के कई खिलाड़ियों पर जुर्माना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाक के कई खिलाड़ियों पर जुर्माना
विज्ञापन

पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा जुर्माना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम पर कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कराची में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज इन तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन का दोषी पाया है। शाहीन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत तथा सऊद और कामरान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन