Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

कल क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्राफी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम बुधवार को यहां क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैच जीत कर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। 

19 फरवरी को चैंपियंस ट्राफी शुरू होने से पहले भारत के पास खुद को परखने का यह अंतिम मौका होगा। कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक जड़ कर अपनी खोई फार्म को वापस पा चुके हैं और अब हर एक की निगाहें रन मशीन विराट कोहली पर होंगी, जिनके लय में आने से भारत की चैंपियंस ट्राफी की राहें आसान दिखने लगेंगी।

विज्ञापन