Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 416
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 पर कुंदी की टीम ने जमाया कब्जा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 पर कुंदी की टीम ने जमाया कब्जा
विज्ञापन

पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 संपन्न

टीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में सोमवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 का खिताब कुंदी एलेवन की टीम ने 25 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 70 रन ही बना पायी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम मात्र 45 रन पर ही सिमट गई। 

टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो मिस्टर, जेवियर खलखो, मो शाकिब, गोपी नायक ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और समिति के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। 

इससे पहले सोमवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गोपी एलेवन और कुंदी एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कुंदी की टीम तीन रन जीतकर फाइनल में पहुंच गयी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदी की टीम 95 रन का स्कोर खड़ा की। इसके जवाब में गोपी एलेवन की टीम 92 रन पर सिमट गयी। वहीं दसरा सेमीफाइनल सोसई आश्रम और बुढ़मू एलेवन के बीच खेला गया। इसमें बुढ़मू की टीम आठ विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए सोसई की टीम 45 बन पर ही सिमट गयी। इसके जवाब में बुढ़मू की टीम दो विकेट पर ही 46 रन बनाकर फाइनल में पहुंच गयी। विजेती टीम कुंदी को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 50 हजार नगद व बड़ा ट्राफी और उप विजेता बुढ़मू की टीम को मुखिया सोहंती एक्का, तबारक खान, मो रशीद, मो खालिद ने 30 हजार नगद व बड़ा ट्राफी देकर सम्मानित किया।

साथ ही तीसरे स्थान पर रही सोसई आश्रम की टोम को कांग्रेस के अमित खलखो, मो राजा 55 सौ नगद व ट्रॉफी और चौथे स्थान पर रही गोपी एलेवन की टीम को जेवियर खलको, मो शाकिब, वसीम खान, नेसार खान ने पांच हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कुंदी की टीम के मिठ्ठू को तबारक खान ने मैन आफ द मैच और गोपी एलेवन के राहुल को मो शाकिब ने मैच आॅफ द सिरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

मैच के अंपायर आशीष गुप्ता और राहुल शाही थे। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के सचिव मो शाकिब उर्फ छोटू के अलावा जेवियर खलको, लखो खलखो, नेसार खान, मुकेश खलखो, मो. आरिफ, मो रशीद, विनोद खलखो, मो मिनहाज सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन