घर से लेकर जर्सी तक...! धोनी के 7 नंबर के पीछे छुपा है एक बड़ा रहस्य
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आपने हमेशा देखा होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। साथ ही, उनके हरमू वाले घर को भी उन्होंने 7 नंबर के साथ एक खूबसूरत लुक दिया है। ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर आता होगा कि धोनी हर जगह 7 नंबर का इस्तेमाल क्यों करते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में 7 नंबर का बहुत महत्व है।
रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने एबीएन न्यूज 24 को बताया कि 7 नंबर का सीधा संबंध केतु से है। न्यूमैरोलॉजी में 7 नंबर केतु को दर्शाता है और केतु एक बहुत ही शक्तिशाली ग्रह है। अगर केतु चाहे तो जीवन में ऐसे चमत्कार कर सकता है कि सामने वाला समझ नहीं पायेगा कि हो क्या रहा है।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 7 नंबर का केतु से संबंध है और केतु एकांत में रहने वाला ग्रह है। आपने देखा होगा कि धोनी भी बहुत अधिक बात नहीं करते और अधिकतर शांत रहते हैं। यह केतु का ही प्रभाव है, जिससे लगता है कि उनका केतु मजबूत है। उनका मूल्यांकन और भाग्यांक भी 7 है। जब आपका केतु मजबूत होता है, तो यह नंबर आपके लिए लक्की होता है।
इस वजह से आप कहीं भी इस नंबर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको निश्चित ही चमत्कार देखने को मिलेगा। आपने देखा होगा कि धोनी ने कई सीरीज और ट्रॉफी जीती हैं। ऐसा नहीं है कि दूसरे खिलाड़ियों ने मेहनत नहीं की, लेकिन धोनी का नाम हमेशा सबसे अधिक रहा। लोग उन्हें किस्मत का धनी भी मानते हैं। धोनी के लिए 7 नंबर काफी लक्की है और उनका केतु बहुत स्ट्रॉन्ग है।
इस वजह से केतु उन्हें हर दिशा से सफलता दिलाता है। केतु का काम होता है अचानक से कुछ चमत्कार कर देना और वह भी बड़ा वाला, जिससे आप देश-विदेश में फेमस हो जायें। धोनी का केतु मजबूत है, यही कारण है कि वह 7 नंबर का लगातार इस्तेमाल करते हैं और उन्हें सफलता भी मिलती है।
हालांकि, यह सबके लिए नहीं होता। हर किसी की कुंडली के अनुसार किसी का केतु खराब भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप 7 नंबर का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सफलता भी मिल सकती है। इसलिए ज्योतिषाचार्य या न्यूमैरोलॉजी से परामर्श लेकर ही किसी भी नंबर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है।