Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पांच दिनी शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 शुरू
विज्ञापन

कुंदी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में  

टीम एबीएन, रांची। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन तबारक खान, जेवियर खलखो, मो रशीद, अमीत खलखो, जाकिर हुसैन, रशीद अंसारी ने फीता काटकर किया। गुरुवार को पहला और टूर्नामेंट मैच हुसीर एलेवन और फुटकल टोली के बीच खेला गया।

इसमें फुटकल टोली दो विकेट जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच कुंदी और करकरा के बीच खेला गया। इसमें कुंदी की टीम पांच रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कुंदी और फुटकल टोली के बीच खेला गया, जिसमें कुंदी की टीम 44 रन जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात फरवरी को पहला मैच मंदरो व महुआजारी और दूसरा मैच गोरे व नयासराय के बीच खेला जायेगा।  

मो साकिब ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार रुपये नगद व बड़ा ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार रुपए नगद व बड़ा ट्रॉफी दिया जायेगा। साथ ही तृतीय और चतुर्थ स्थान पानेवाले टीम को क्रमश: 5500 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी व 5000 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा मैन आफ द मैच,  मैच आफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।   

फोटो संकेत : रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को शहीद एतवा उरांव क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 का उद्घाटन करते जेवियर खलखो, मो. रशीद, अमीत खलखो व जाकिर हुसैन।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,802