Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अब नयी जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, जानें इसकी खासियत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब नयी जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, जानें इसकी खासियत
विज्ञापन

नागपुर वनडे के दौरान नयी जर्सी में दिखेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर वनडे के दौरान नयी जर्सी में नजर आयेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के लिए स्पेशल जर्सी तैयार करवायी है। जर्सी के कंधे पर तिरंगा बना हुआ है। यह जर्सी वीमेंस क्रिकेट टीम को पहले ही मिल गयी थी। लेकिन मेंस क्रिकेट टीम अब नयी जर्सी में नजर आयेगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फोटो शेयर की है। 

टीम इंडिया की जर्सी का मुख्य रंग नीला ही है। लेकिन इसे बहुत ही खास तरह से डिजाइन किया गया है। कंधे पर तिरंगा बनाया गया है। इसके ऊपरी हिस्से पर केसरिया और बीच में सफेद रंग को रखा गया है। इसके बाद कंधे के निचले हिस्से पर हरे रंग को रखा गया है। जर्सी में नीले रंग भी दो तरह के हैं। इसका अधिकतर हिस्सा हल्के आसमानी रंग का है। जबकि बॉर्डर लाइन को कहरे नीले रंग का रखा गया है। 

टीम इंडिया की नयी जर्सी में क्या है खास 

भारतीय टीम की नयी जर्सी पुरानी जर्सी के मुकाबले कुछ अलग है। इसमें तिरंगे के डिजाइन को बदला गया है। इसके साथ ही इसका फैब्रिक भी कुछ अलग है। इसे बहुत ही खास तरह के कपड़े से तैयार किया गया है। इसको बनाते वक्त खिलाड़ियों के कम्फर्ट का खास ख्याल रखा गया है। जर्सी के ऊपरी हिस्से पर बीसीसीआई का लोगो भी है। इस पर दो सितारे अंकित हैं। ये आईसीसी ट्रॉफी की निशानी हैं। 

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जायेंगे तीन वनडे मैच 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी। सीरीज का पहला मैच नागपुर में गुरुवार को खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला रविवार को कटक में आयोजित होगा। तीसरा और आखिरी मैच अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,836