Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वनडे में बुमराह की जगह अब वरूण चक्रवर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वनडे में बुमराह की जगह अब वरूण चक्रवर्ती
विज्ञापन

टीम इंडिया से हटाया गया बुमराह का नाम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आई दिल तोड़ने वाली खबर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए टीम इंडिया 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वनडे टीम में एंट्री हुई है। उन्होंने हाल ही में टी-20 सीरीज में मैच विनिंग प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनकी फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने ये फैसला लिया है। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस टीम में शामिल नहीं है। 

जसप्रीत बुमराह को आस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी। लेकिन माना जा रहा था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में नजर आ सकते हैं। लेकिन वनडे सीरीज को लेकर बीसीसीआई की ओर से जारी की गयी प्रेस रिलीज में बुमराह का नाम नहीं है। टीम इंडिया के स्क्वॉड में सब्जेक्ट टू फिटनेस के तौर पर भी बुमराह का नाम नहीं लिखा गया है। यानी वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पायेंगे। 

बता दें कि टीम इंडिया के ऐलान के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह पर बड़ा अपडेट दिया था। अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम करने के लिए कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यानी सब कुछ ठीक रहता है तो बुमराह सीरीज के आखिरी मैच में नजर आ सकते है। लेकिन प्रेस रिलीज में बुमराह पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, जिसके बाद फैंस की टेंशन बढ़ गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,416