Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

18 खेलों के करीब 250 खिलाड़ी बनेंगे 38वें नेशनल गेम्स के गवाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
18 खेलों के करीब 250 खिलाड़ी बनेंगे 38वें नेशनल गेम्स के गवाह
विज्ञापन

नेशनल गेम्स के 18 खेलों में झारखंड के 250 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भाग

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए झारखंड का किट लॉन्च और सेंड आॅफ सेरेमनी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में सम्पन्न हुआ। उत्तराखंड मे 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे, जिसमें झारखंड से 18 खेलों के तकरीबन 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। 

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक पदाधिकारी संदीप कुमार (भाप्रसे) मौजूद थे जिन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके पदक जितने की कामना की। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के वकिंर्ग प्रेसिडेंट शेखर बोस ने सभी अतिथियों, कोच और खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मधुकांत पाठक ने नेशनल गेम्स के औचित्य पर प्रकाश डाला और इस बात की कामना की कि झारखंड के खिलाडी ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें और पदक जीते। कार्यक्रम का संचालन अजय झा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिवेन्द्र दुबे ने किया। 

मौके पर विभागीय संयुक्त सचिव राजकिशोर खाखा, डिप्टी डायरेक्टर खेल राजेश कुमार सहित एस के पांडे, चंचल भट्टाचार्य, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, सुमराई टेटे आदि अपनी उपस्थिति थे। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आयोजित नेशनल गेम्स में आर्चरी, एथलेटिक्स, लॉन बॉल्स, वुशु, हॉकी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, मलखम्ब, जूडो, स्विमिंग के साथ साथ साइकिलिंग, मॉडर्न पेंटाथलोंन, शूटिंग, स्क्वायश, ट्रायथलॉन के झारखंड के 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। नेशनल गेम्स के विभिन्न दल अपनी आयोजन तिथियों के हिसाब से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,784