Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कल ईडन-गार्डन में होगी भारत-इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल ईडन-गार्डन में होगी भारत-इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर
विज्ञापन

पहले टी-20 मैच की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का कल यानी 22 जनवरी से आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा। इसी बीच इंग्लैंड ने पहले टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। जबकि कप्तान जोस बटलर तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे। 

कप्तान जोस बटलर नहीं करेंगे ओपनिंग

कप्तान जोस बटलर की जगह फिल सॉल्ट को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट पारी का आगाज करेंगे। जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। गस एटकिन्सन और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में धाकड़ आॅलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में 4 पेसर

इंग्लैंड के भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए एक मजबूत प्लेइंग इलेवन चुना है। प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 6 खिलाड़ी टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं। वहीं आलराउंडर जैमी ओवरटन बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 देखकर लग रहा है कि डन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।  

भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जैकब बीथल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और गस एटकिंसन।  

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

  • इंग्लैंड का स्क्वॉड : जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
  • भारत का स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,689