Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

नेशनल पारा बोशिया चैंपियनशिप में सुमन प्रजापति को रजत पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेशनल पारा बोशिया चैंपियनशिप में सुमन प्रजापति को रजत पदक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विशाखापट्टनम में आयोजित आठ दिवसीय नेशनल पारा बोशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे झारखंड से लोहरदगा निवासी दिव्यांग सुमन प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर झारखंड के गौरव को बढ़ाया है। 

सुमन प्रजापति ने पूर्व में मध्य प्रदेश में आयोजित स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित बोशिया चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीतकर भी झारखंड का मान बढ़ाने का काम किया था। सुमन प्रजापति व्हीलचेयर प्लेयर है। उनका दोनों पैर और हाथ पूरी तरह काम नहीं करते हैं। सुमन प्रजापति ने बताया कि 9 जून 2016 को एक दुर्घटना के बाद उसे स्पाइन कॉर्ड इंजरी हो गया था उसी समय से वह चलने फिरने में असमर्थ है। 

सुमन प्रजापति के नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर झारखंड पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुमन प्रजापति को बहुत- बहुत बधाई दी है। उक्त जानकारी पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,574