अब बेड से भी नहीं उठ पायेंगे जसप्रीत बुमराह
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आॅस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए वन मैन आर्मी बने थे। उन्होंने भारत को जिताने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया था। वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बुमराह ने इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, बुमराह की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की हालत सही नहीं है। डॉक्टरों ने बुमराह को पूरी तरह बेड रेस्ट के लिए कहा है। बता दें कि बुमराह सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गये थे। उनकी लोअर बैक में सूजन आ गयी थी। अब वो लंबे समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को अगले हफ्ते बेंगलुरु के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस भेजा जा सकता है। हालांकि कब भेजा जायेगा, ये तय नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने बुमराह को रिकवरी के लिए घर पर ही बेड रेस्ट के लिए कहा है। जब उनकी लोअर बैक की सूजन कम होगी, तब आगे का फैसला होगा कि उनका ट्रिटमेंट कैसे होना है। ऐसे में अब बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है।