रांची में शुरू होने जा रही हॉकी इंडिया लीग, दिग्गजों का होगा जुटान
टीम एबीएन, रांची। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राज्य झारखंड में पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग (ऌकछ) होने जा रहा है। इसका आयोजन राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगा। इसको लेकर भव्य तैयारियां की जा चुकी हैं।
आज यानी रविवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन हॉकी लीग का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन मैच में दिल्ली सीजी पाईपर्स और उड़ीसा वारियर्स के बीच मुकाबला होगा।
दर्शकों के लिए मजे की बात ये हैं कि स्टेडियम में एंट्री के लिए उन्हें कोई फीस नहीं दी जाएगी। आज शाम 5 से ही दर्शकों के लिए स्टेडियम का गेट खोल दिया जाएगा। स्टेडियम में सीट फुल होते ही दर्शकों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। महिला हॉकी लीग को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।