महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 12 जनवरी से रांची में
टीम एबीएन, रांची। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एच आईएल) का उद्घाटन 12 जनवरी को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। यह टूर्नामेंट 12 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा, इसमें एच आईएल महिला खिलाड़ी यिब्बी जेनसन, लिली ओस्ले और मारिया वर्चूर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल होंगे।
साथ ही सविता, वंदना कटारिया, सुशीला चानू, लालरेम्सियामी और भारतीय कप्तान सलीमा टेटे जैसे भारतीय दिग्गज भी शामिल होंगे। इस उद्घाटन संस्करण में चार टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी: ओडिशा वारियर्स, नेहा गोयल के नेतृत्व में।
शराची रार बंगाल टाइगर्स, उदिता दुहान की कप्तानी में। दिल्ली एसजी पाइपर्स, नवनीत कौर के नेतृत्व में। जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब, सविता और सलीमा टेटे की सह-कप्तानी में।