Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

68वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए सज-धज कर तैयार हो गयी है रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
68वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए सज-धज कर तैयार हो गयी है रांची
विज्ञापन

5 जनवरी से 2 फरवरी तक खिलाड़ी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 68वें नेशनल स्कूल गेम्स को लेकर राजधानी रांची में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। पहली बार झारखंड को नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। राज्य सरकार का शिक्षा विभाग इसे भव्य और आकर्षक बनाने में लगा हुआ है। इसके लिए मोरहाबादी और खेलगांव स्थित स्टेडियम सज-धज कर तैयार हो गये हैं। यहां 5 जनवरी से 2 फरवरी तक देशभर के स्कूली बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे। 

5 जनवरी से रांची में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 19 और अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग टेनिस, अंडर 14/17/19 बालक और बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग और अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता शामिल हैं। 

अंडर 19 एथलेटिक्स का आयोजन 5 जनवरी से 8 जनवरी तक किया जायेगा, अंडर 14 एथलेटिक्स में लड़के/लड़कियां और आफिशियल्स समेत कुल 2044 प्रतिभागी भाग लेंगे। 17 जनवरी से 19 जनवरी तक टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 17 जनवरी से 20 जनवरी तक ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 1540 प्रतिभागी भाग लेंगे। अंडर 19 हॉकी का आयोजन 29 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक किया जायेगा। इसमें कुल 1760 प्रतिभागी भाग लेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,558