Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह की बूम-बूम...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह की बूम-बूम...
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में मचायी तबाही, इतिहास रचते हुए 3 बड़े रिकॉर्ड किये अपने नाम 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। इस मैच में अपने बेहतरीन स्पेल से उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। 

जसप्रीत बुमराह गेंदों के मामले में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए 8484 गेंदें ली हैं। इसके साथ ही वह वकार यूनिस, डेल स्टेन और कैगिसो रबाडा के बाद 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे सबसे तेज गेंदबाज बन गये। 

बुमराह मेलबर्न में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गये। भारत के तेज गेंदबाज ने अपने 44वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और आॅलराउंडर रविंद्र जडेजा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

हाल ही में संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन 37 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही बुमराह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 44 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है जबकि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने 50 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन