Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

धनबाद जल्द बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का गवाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद जल्द बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का गवाह
विज्ञापन

धनबाद जल्द बनकर तैयार हो जायेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 2025-26 में होगा मैच, जेसीए ने किया निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भारत में क्रिकेट का जुनून हर युवा में है। इसी का नतीजा है कि धनबाद में एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनकर तैयार हो जायेगा। इस खबर से धनबाद के क्रिकेट खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। 

धनबाद शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर काको में डीसीए और जेसीए के संयुक्त प्रयास से इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है। तीन से चार फेज में ग्राउंड का काम पूरा हो जायेगा। फिलहाल लगभग 70 से 72 लाख रुपए की लागत का काम पूरा हो चुका है। 

इसके बाद ड्रेसिंग रूम, हॉस्टल आदि का निर्माण कराया जायेगा। अब तक धनबाद के क्रिकेट खिलाड़ी अपने प्रैक्टिस के लिए दूसरे छोटे ग्राउंड पर निर्भर हैं। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) और धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) अधिकारियों ने कहा कि धनबाद क्रिकेट खिलाड़ियों को अब अपना ग्राउंड मिल जायेगा। 

इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। धनबाद के साथ साथ संथाल के क्रिकेट खिलाड़ी भी इसका लाभ उठा पायेंगे। यह ग्राउंड धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले के मध्य में है। एनएच हावड़ा-नयी दिल्ली, एनएच 32 और 8 लेन सड़क के नजदीक है। 

इससे आने जाने वालों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। यहां 2025-26 में रणजी सहित अन्य बड़े टूर्नामेंट होंगे। बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को देखने का मौका भी लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,930