Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फिर बिगड़ी विनोद कांबली की तबीयत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फिर बिगड़ी विनोद कांबली की तबीयत
विज्ञापन

विनोद कांबली की तबीयत फिर खराब, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विनोद कांबली की तबीयत एक बार फिर खराब हो गयी है। उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कांबली का इलाज डॉक्टर्स की देखरेख में किया जा रहा है। अपनी लत के कारण वे कई बार रिहैब में जा चुके हैं। 

हाल ही वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां सचिन के साथ उनकी मुलाकात चर्चा में थी। भारत के पूर्व बल्लेबाज कांबली रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सचिन से मुलाकात करते समय भावुक हो गये थे। वे उनका हाथ पकड़ कर कुछ कहना चाहते थे। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी मदद करने का भरोसा जताया था। 

लेकिन उन्होंने शर्त रखी थी कि कांबली को रिहैब में जाना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांबली हॉस्पिटल बेड पर हैं। वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स हॉस्पिटल की जानकारी दे रहा है और कांबली लेटे हुए थंब्स अप करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,075