Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राहुल के बाद अब कप्तान रोहित हुए चोटिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहुल के बाद अब कप्तान रोहित हुए चोटिल
विज्ञापन

मेलबर्न टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में लगी चोट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित को रविवार को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी है। दरअसल, रोहित थ्रो डाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैड को छूते हुए घुटने पर जा लगी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जाना है और इसके चार दिन पहले ही रोहित का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम की नजरें अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होगी। 

रोहित से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था। सोशल मीडिया पर रोहित की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने घुटने में आईस पैक लगाते दिख रहे हैं। रोहित इस सीरीज में फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। 

अभी तक यह पता नहीं चला है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अभ्यास के दौरान वह दर्द में दिखे। वहीं, राहुल की चोट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने चिकित्सा सहायता क्यों मांगी। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,067