Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चैंपियंस ट्रॉफी : 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैंपियंस ट्रॉफी : 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभवत: शेड्यूल आया सामने, भारत-पाक मैच इस तारीख से 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकती है। यह मैच 20 फरवरी को होगा। भारतीय टीम अपने अन्य दो मुकाबले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। 

दोनों मैचों का वेन्यू क्या होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया लेकिन इसे श्रीलंका के कोलंबो या यूएई के दुबई में करवाया जा सकता है। इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जा सकता है। टीम इंडिया पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में है। 

इन दो ग्रुपों में बांटी जायेंगी टीमें 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दो ग्रुप बनेंगे। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को ए ग्रुप में रखा जायेगा। वहीं आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान बी ग्रुप में। अफगानिस्तान ने बीते कई महीनों से परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है। उन्होंने पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमों को मात दी है। 

टीम इंडिया कहां खेलेगी अपने मैच 

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल को अप्रूव कर दिया है। अब भारतीय टीम अपने मैच पाकिस्तान में खेलने नहीं जायेगी। वहीं, पाकिस्तान टीम भी साल 2027 तक भारत में नहीं आयेगी। दोनों टीमें किसी अन्य स्थानों पर मैच खेलती नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि भारत और पाक के बीच आगामी मुकाबला कोलंबो या दुबई में हो सकता है। इन दोनों में से ही किसी एक शहर को चुनने की संभावना है।

ऐसा हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल 

  • भारत बनाम बांग्लादेश - 20 फरवरी 
  • भारत बनाम पाकिस्तान - 23 फरवरी 
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड - 2 मार्च
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,599