Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

माही का घर बना चर्चा का विषय, जानें क्यों...

माही का घर बना चर्चा का विषय, जानें क्यों...
विज्ञापन

कैप्टन कूल के सपनों का घर हुआ कमर्शियल! शहर में चर्चा का विषय बनी खबर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सपनो का पहला महल अब कमर्शियल होने जा रहा है। दरअसल, हरमू स्थिति धोनी का घर रांची की एक पहचान थी। अक्सर लोग यहां सेल्फी लेते नजर आते थे, लेकिन रिंग रोड में फार्म हाउस के निर्माण के बाद धोनी वहां शिफ्ट कर गये और यह आवास वीरान रह गयी थी। 

हालांकि, अब जो रिनोवेशन शुरू हुआ है। उससे यह स्पष्ट हो गया कि यह आवास कमर्शियल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, धोनी के घर स्थित आवास में पैथोलैब खुलने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में चर्चा है। धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके बाद वह आईपीएल में भाग लेते हैं। एमएस धोनी कमाई के मामले में एक्टिव खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ते हैं।

हालांकि वह सरल जिंदगी जीते हैं। लेकिन रांची में उनका फार्म हाउस बेहद ही दमदार है। धोनी आॅफ सीजन में यहीं रहते हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा के साथ फर्म हाउस में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके फार्म हाउस की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। धोनी के घर में गैरेज भी है। उन्हें बाइक और कार का काफी शौक है। 

धोनी के पास करीब 100 बाइक्स मौजूद है। खास बात ये है कि धोनी अपनी बाइक्स की सर्विसिंग करते रहते हैं। उनके पास डॉग्स की कई वैरायटी मौजूद हैं। वे कई बार अपने गार्डन में डॉग्स के साथ भी खेलते हुए तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कर चुके हैं। 2024 तक एमएस धोनी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $127 मिलियन यूएसडी है, जो भारतीय मुद्रा में 1040 करोड़ रुपये के बराबर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,923