लिटिल मास्टर की सलाह : रोहित अगर रन नहीं बनाते हैं तो कप्तानी छोड़ने में ही भलाई
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि आगामी मैचों में अगर कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही, तो वह कप्तानी छोड़ देंगे। बुधवार को यहां एक खेल चैनल से गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित को निश्चित रूप से अगले कुछ मैचों में खेलने का मौका मिलेगा, यह पक्का है।
लेकिन सीरीज के अंत में अगर वह रन नहीं बना पाये तो मुझे ऐसा लग रहा है कि रोहित कुछ फैसला करेंगे। वह बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ क्रिकेटर है, वह टीम पर बोझ नहीं बनना चाहेगा। उन्हें शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों द्वारा सामना किये जाने वाले दबावों की गहरी समझ है।