टीम एबीएन, रांची। प्रो सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी के फैकल्टी क्रिकेट लीग का 13वां संस्करण बीआईटी मेसरा में आयोजित किया गया। रॉयल चैलेंजर्स पॉलीस्ट्राइकर्स फैकल्टी क्रिकेट लीग 2024 के चैंपियन हैं।
बताते चलें कि टॉस जीतकर देवघर प्रीडेटर्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाये। देवघर की ओर से चंचल ने 39, अजय ने 18 रन बनाये। वहीं अमित ने 2 विकेट लिये।
जवाब में देवघर प्रीडेटर्स ने 15 ओवर में 100/7 रन बनाये। राम किशोर-29, उमेश-34, आरसीपी की ओर से अजय ने 3 विकेट लिये। रॉयल चैलेंजर्स ने 6 रन से जीत दर्ज की। डॉ मुस्तफी द्वारा प्रायोजित मैन आॅफ द मैच- चंचल (आरसीपी) पुरस्कार प्रो अतुल आनंद मेमोरियल प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चंचल मिश्रा दिया गया।
सर्वाधिक चार पुरस्कार डॉ जॉयजीत घोष द्वारा प्रायोजित संयुक्त विजेता श्रीधर और चंचल रहे। डॉ जॉयजीत घोष- अजय (आरसीपी) द्वारा प्रायोजित सर्वाधिक विकेट पुरस्कार दिया गया। वहीं डॉ जॉयजीत घोष- उमेश (देवघर) द्वारा प्रायोजित सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रायोजित मनोज गिरी- अजय (आरसीपी) को दिया गया।
मौके पर कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर अशोक शेरोन, ईईई विभाग के प्रमुख प्रोफेसर आरसी झा, प्रोफेसर ए.के. सिन्हा ने विजेताओं और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। मौके पर मुस्तफी, डॉ एसपी सिंह, डॉ ओपी पांडे, डॉ सुजीत, विद्युत चंदा, डॉ सतीश चंदर और सभी कर्मचारी और संकाय उपस्थित थे।