Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड की महिला फुटबॉल टीम चैंपियन, जानें कहां...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड की महिला फुटबॉल टीम चैंपियन, जानें कहां...
विज्ञापन
  • 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: फुटबॉल इवेंट में झारखंड की बालिका टीम बनी चैंपियन

टीम एबीएन, रांची। हॉकी के लिए मशहूर झारखंड की बेटियां अब फुटबॉल प्रतियोगिता में भी राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने जीत का डंका बजा दिया है। जम्मू कश्मीर में 6 दिसंबर से शुरु अंडर 17 बालिका वर्ग के अंतर्गत, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने बाजी मारी और राज्य का नाम रौशन करते हुए इस बार चैंपियन बनी।

झारखंड की टीम ने हरियाणा को 1-0 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमों ने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, पूरे मैच में हरियाणा की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी और झारखंड की ओर से अनुष्का कुमारी ने ही निर्णायक गोल दागा।

झारखंड की बालिका टीम के कोच इमरान खान और मैनेजर बिंदू कुजूर ने बखूबी अपनी भूमिका निभायी। झारखंड की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,962