Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 2 से 4 दिसंबर तक नयी दिल्ली में डीएवी स्कूलों के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रौशन किया है। ध्यातव्य हो कि देश के विभिन्न डी ए वी स्कूलों के 25 हजार से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। 

यह खेल कुंभ दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नोएडा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, दिल्ली खेलगांव जैसे प्रसिद्ध खेल के मैदानों में आयोजित किया गया। देश के अनेक राज्यों से आए डी ए वी के छात्रों अपनी खेल  प्रतिभा का परिचय दिया। डी ए वी गांधीनगर के छात्रों ने कुश्ती और तीरंदाजी  के चौदह वर्ष के बालक वर्ग में द्वितीय, खो खो के 19 वर्ष के बालक वर्ग में तीसरा एवं  कबड्डी के बालिकाओं के   14 एवं 19 वर्ष के आयु वर्ग में विद्यालय को तीसरा स्थान मिला। 

बच्चों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के परिवेश में बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाता है। आज के संदर्भ में शिक्षण सहगामी क्रियाकलापों की भूमिका का महत्व कम नहीं है। पद्मश्री डॉ पूनम सूरी के कुशल निर्देशन में डी ए वी संस्थाएं शिक्षा के साथ खेलकूद में भी अंतराष्ट्रीय पहचान बना रही हैं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा की सराहना की। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,603