Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीत ऑस्ट्रेलिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीत ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन
  • ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया
  • पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गये दूसरे टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी की है और पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 

पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाये थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाये और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 

19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। उस्मान ख्वाजा नौ रन और मैकस्वीनी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा। पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 295 रन से अपने नाम किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,033