एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रो सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी फैकल्टी क्रिकेट लीग का 13वां संस्करण बीआईटी मेसरा में आयोजित किया गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स पॉलीस्ट्राइकर्स ने फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे दिन शनिवार को सातवां मैच आरसीपी और सीएसके के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आरसीपी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 12 ओवर में छह विकेट पर 73 रन बनाये। सीएसके के लिए आकाश ने 22 रन बनाये। चिरंजीवी, मुस्तफी और जितेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सीएसके की टीम छह विकेट पर 59 रन ही बना सकी। श्रीधर 21 रन बनाये। आरसीपी 14 रनों से विजयी रही। मैन आफ द मैच अजय रहे।
वहीं आठवां मैच देवघर प्रीडेटर्स और ईबीएस के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर देवघर प्रीडेटर्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। ईबीएस की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाये। ईबीएस के लिए दुर्गा ने 21 रन बनाये। देवघर के लिए पाठक ने 4 विकेट लिये। जवाब में देवघर की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाये। आशुतोष ने 28 और राम किशोर ने नाबाद 23 रन बनाये। मैन आॅफ द मैच संजीव पाठक की बदौलत देवघर ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
नौवां मैच एमएसडी और आरएडी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर एमएसडी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एमएसडी की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाये। रवि ने 16, प्रमोद ने 20 रन बनाये। आरएडी के लिए मनोज ने 4 विकेट लिये। जवाब में आरएडी की टीम आठ विकेट पर 78 रन बना लिये। आरएडी के लिए मनोज ने 28 रन बनाये। आरएडी दो विकेट से जीता। मैन आॅफ द मैच मनोज गिरी रहे।
मौके पर बीआईटी मेसरा के कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रोफेसर सुदीप दास, बीआईटी देवघर की टीम का स्वागत किया गया। जहां प्रोफेसर आरसी झा, ईईई विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर एसएस सोलंकी डीन पीजी भी उपस्थित थे।