Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एडिलेड टेस्ट : भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 86/1

एडिलेड टेस्ट : भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 86/1
विज्ञापन
  • एडिलेड टेस्ट का पहला दिन समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 86/1, भारत ने 180 रन बनाये

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गयी थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिये हैं। 

फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गयी। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी मैच की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गये थे। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल 37 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गयी। 

विराट कोहली सात रन, शुभमन गिल 31 रन और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। जहां भारत का स्कोर एक वक्त एक विकेट पर 69 रन था, वो कुछ देर बाद पांच विकेट पर 87 रन हो चुका था। यानी 18 रन बनाने में भारत ने चार और विकेट गंवा दिये थे।

इसके बाद ऋषभ पंत ने टिकने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। पंत ने 21 रन बनाये। अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ पारी संभालने की कोशिश की और सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभायी। स्टार्क ने फिर एकबार खलल डाला और अश्विन को चलता किया। 

वह 22 रन बना सके। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। नीतीश आखिरी विकेट के रूप में 54 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर स्टार्क के छठे शिकार बने। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,427