Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोडरमा : अंडर 14 क्रिकेट में रांची ने गढ़वा को 137 रनों से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अंडर 14 क्रिकेट में रांची ने गढ़वा को 137 रनों से हराया
विज्ञापन

रांची के शिवम और सक्षम को मैन आफ मैच का खिताब

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रांची और गढ़वा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 40 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। 

रांची की ओर से शिवम झा ने 80 रन, सक्षम ने 77 रन और अभिषेक ने 72 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गढ़वा की ओर से अर्पित में दो विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा की टीम 38.2 ओवर में160 रन ही बना सकी। जिसमें अर्पित ने 65 रन और नीतीश ने 39 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी करते हुए रांची की ओर से आरव सिन्हा ने चार विकेट, सक्षम ने दो विकेट, करण, जयेश और अतुल ने एक-एक विकेट लिये। बेहतर खेल के लिए शिवम झा और सक्षम को संयुक्त रूप से मैन आफ द मैच दिया गया। 

मैच में जेएससीए आब्जर्वर पप्पू सिंह, अंपायर हेमंत ठाकुर, अमित हाजरा, स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, सुनील जैन, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल प्रसाद, अमित जायसवाल, अशोक यादव, सूरज पासवान सहित रांची जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,000