Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंडर 19 एशिया कप : पाकिस्तान से हारा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंडर 19 एशिया कप : पाकिस्तान से हारा भारत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सलामी बल्लेबाज शाहजैब खान (159) की तूफानी शतकीय पारी और उस्मान खान (60) के साथ 160 रनों की भागीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप के ग्रुप सी मुकाबले में शनिवार को भारत के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट में 281 रन बनाये। जवाब में भारतीय टीम 47.1 ओवरों में 238 रन पर सिमट गयी। पाकिस्तान की इस जीत में शाहजैब की भूमिका अहम रही। उन्होने एक छोर पर डंट कर खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों का साहस के साथ मुकाबला किया।

अंडर 19 में पाकिस्तान की ओर से शाहजैब ने एक पारी में सर्वाधिक रनो और सर्वाधिक छक्कों का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 147 गेंद खेल कर दस छक्के और पांच चौके लगाये। पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में उन्हें समर्थ नागराज ने अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,397