Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बीआइटी में 13वीं फैकल्टी कप लीग का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी में 13वीं फैकल्टी कप लीग का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 13वीं फैकल्टी कप लीग का शुभारंभ शनिवार को हो गया। आज के पहले मुकाबला कंप्यूटर सुपर किंग और रॉयल एडमिन के बीच खेला गया। इस मैच का शुभारंभ बी आई टी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने बल्लेबाजी कर किया। 

मौके पर गेंदबाजी का दायित्व डॉ अशोक शरण और डॉ भास्कर करण ने निभाया। कुलपति प्रोफेसर मन्ना ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल होना ही ऊर्जावान और स्वस्थ होने का परिचय है। उन्होंने सभी शामिल खिलाड़ियों को बधाई दी। 

आज के प्रथम मुकाबले में कंप्यूटर सुपर किंग्स और रॉयल एडमिन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रॉयल एडमिन के अरविंद ने 32 रनों की बेहतरी पारी खेली। उनका साथ मनोज गिरी ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 30 रन बनाये। 

रॉयल के 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंप्यूटर किंग्स मुस्तफी और श्रीधर ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। मुस्तफी ने 17 रनों की पारी खेली। जितेंद्र पांडे ने अपने शानदार गेंदबाजी के साथ ही बलेबाजी करते हुए 17 रनों की पारी खेल टीम को 5 विकेट से जीत दिलायी। जितेंद्र पांडे को प्रथम मैच का मैन आफ द मैच प्रदान किया गया। 

दूसरा मुकाबले में पोलटेक्निक की टीम ने मेकेनिकल की टीम को बहुत आसानी से 35 रनों से हराया। पोलटेक्निक की टीम के कप्तान चंचल मिश्र ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 48 रन बनाये। उन्हें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

आज के तीसरे और अंतिम मैच CSK और EBS के बीच खेला गया जिसमे EBS की टीम ने 90 रनों के लक्ष्य कंप्यूटर किंग्स को दिया, जिसमें कप्तान कार्तिक महतो ने 28 और दुर्गा ने 32 रनों की पारी खेली। जवाब में कुमार रजनीश और कंप्यूटर किंग्स के कप्तान श्रीधर पटनायक ने 41 और 38 रनों की शानदार पारी खेल कर 9 रनों की बड़ी जीत हासिल किया। बेहतरीन खेल के लिए कप्यूटर किंग्स के डॉक्टर कुमार रजनीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,743