Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची में 23 से 27 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में 23 से 27 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
  • झारखंड को मिली SGFI राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी, Ranchi में इस दिन से होगा आयोजन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। झारखंड को जनवरी, 2025 में चार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन की मेजबानी मिली है। जनवरी, 2025 में यह प्रतियोगिताएं रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जायेंगी।

राज्य को एसजीएफआई की जिन प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है उनमे अंडर 19 और अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग टेनिस, अंडर 14/17/19 बालक-बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता शामिल है। 

अंडर 19 एथलेटिक्स का आयोजन 5 जनवरी से 8 जनवरी तक होगा। अंडर 14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 जनवरी से 14 जनवरी तक होगा। टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा। हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी से 27 जनवरी तक होगा।

इस प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न राज्यों एवं संघो की 45 टीमें भाग लेंगी। एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 

पूर्व में एसजीएफआई की कुछ प्रतियोगिताएं नवंबर और दिसंबर 2024 में आयोजित की जानी थी। झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसजीएफआई की प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया था। 

राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता को देखते हुए झारखंड को मिली मेजबानी स्थगित करने का फैसला लिया गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद एसजीएफआई की ओर से नई तिथियों के साथ झारखंड को खेल आयोजन की मेजबानी सौंप दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,460