Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

टेस्ट गेंदबाजी में बुमराह फिर से नंबर- 1

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टेस्ट गेंदबाजी में बुमराह फिर से नंबर- 1
विज्ञापन

बुमराह फिर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे, यशस्वी को हुआ दो स्थान का फायदा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं। बुमराह ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल आठ विकेट झटके थे। 

बुमराह को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया था। बुमराह ने इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तानी की थी और टीम ने उनके नेतृत्व में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।  

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा और एक कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गये।आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पूर्व बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में रबाडा और जोश हेजलवुड के बाद तीसरे स्थान पर थे। पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन का फायदा बुमराह को मिला और वह एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गये। 

श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर रहे रबाडा दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बावजूद आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं। भारत को आस्ट्रेलिया पर मिली 295 रनों की जीत में अहम योगदान देने वाले यशस्वी जायसवाल ने भी रैंकिंग में छलांग लगाई है। 

यशस्वी बल्लेबाजों की रैंकिंग दो स्थान के सुधार के साथ दूसरे स्थान पर आ गये हैं। उनसे आगे फिलहाल इंग्लैंड के जो रूट हैं। यशस्वी की रेटिंग अंक 825 है जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। यशस्वी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।

यशस्वी ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की थी। यशस्वी इस साथ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने 2024 में 12 टेस्ट मैचों में 58.18 के औसत से 1280 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और सात अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन