Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पंत को खरीदने के बाद अफसोस कर रहा लखनऊ, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंत को खरीदने के बाद अफसोस कर रहा लखनऊ, जानें क्यों...
विज्ञापन

ऋषभ पंत को रिकॉर्ड कीमत पर खरीदने के बाद छरॠ का बड़ा बयान, 27 करोड़ थोड़े से ज्यादा हो गये

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत के लिए आईपीएल मेगा आक्शन में 27 करोड़ की बोली लगायी, जिससे पंत आईपीएल बोली में सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ी बन गये हैं। लेकिन इस रिकॉर्ड बोली के बाद अब एलएसजी को पछतावा हो रहा है क्योंकि उन्होंने पंत के लिए अपने तय बजट से ज्यादा की बोली लगा दी है। 

इस बात का खुलासा खुद आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने किया है। नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए गोयनका ने कहा कि यह हमारी योजना का हिस्सा था, वह हमारी लिस्ट में था। हमने उसके लिए 26 करोड़ रुपये रखे थे। इसलिए 27 थोड़े से ज्यादा हो गये लेकिन हमें खुशी है कि उसे ले लिया। वह गजब का खिलाड़ी, टीम मैन और मैच विजेता है। उसके लखनऊ का हिस्सा बनने से हमारे सभी फैंस को बहुत-बहुत खुश होना चाहिए।

गौरतलब हो कि आईपीएल मेगा आक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है जिसका आज 25 नवम्बर को आखिरी दिन है। इस बार आईपीएल मेगा आक्शन को 2 दिन का रखा गया था। 10 आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए कुल 577 खिलाड़ियों (367 भारतीय, 210 विदेशी) के लिए बोली लगा रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,920