Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पर्थ टेस्ट : टीम इंडिया और बुमराह दोनों ने रचा इतिहास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पर्थ टेस्ट : टीम इंडिया और बुमराह दोनों ने रचा इतिहास
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के आॅप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गयी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे। 

जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गयी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।  ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया में न तो रोहित शर्मा थे, न ही शुभमन गिल, न ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन और न ही मोहम्मद शमी थे।

इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2021 में गाबा में आस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के आप्टस स्टेडियम में आस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है। इस टेस्ट से पहले आस्ट्रेलिया ने पर्थ के आप्टस स्टेडियम में चार टेस्ट खेले थे और सभी जीते थे। 

पांचवें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जाते थे। हालांकि, 2018 से आप्टस स्टेडियम में मैच खेले जाने लगे। पर्थ (वाका, 2008), एडिलेड (2008), गाबा (2021) और अब पर्थ (आप्टस)... भारत ने आस्ट्रेलिया में कुछ ऐतिहासिक मैच जीते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,132