Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोहली के 30वें शतक से बैकफुट पर कंगारू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोहली के 30वें शतक से बैकफुट पर कंगारू
विज्ञापन

विराट कोहली ने पर्थ में शतक ठोक रचा इतिहास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

विराट ने रचा इतिहास

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया में 10 शतक लगा चुके हैं। इस मैच में विराट ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद 100 रन पूरे किये। ये विराट कोहली के टेस्ट करियर का 30वां शतक हैं। 

किंग कोहली इस शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रनों पर आउट हो गयी। 

भारत को कुल 46 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल (161) और विराट कोहली (100) की मदद से दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 487 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,789