Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट : दूसरे दिन बुमराह ने बरपाया कहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट : दूसरे दिन बुमराह ने बरपाया कहर
विज्ञापन

पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन के स्कोर पर समेट दिया, जो भारत के खिलाफ घर में आस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

भारतीय गेंदबाजों खासकर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभायी। जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की

पर्थ टेस्ट में आस्ट्रेलिया की पहली पारी में भारत के दाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार 5 विकेट हॉल हासिल किया। इसके साथ ही बुमराह सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,068