Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

न्यूजीलैंड शृंखला को भूलकर आयी है टीम इंडिया : बुमराह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
न्यूजीलैंड शृंखला को भूलकर आयी है टीम इंडिया : बुमराह
विज्ञापन

हम न्यूजीलैंड श्रृंखला की हार का बोझ लेकर नहीं आये : जसप्रीत बुमराह

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम घरेलू श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0-3 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आयी है। 

आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुमराह ने कहा, जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं, तब भी तो ऐसा ही होता है। हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं। न्यूजीलैंड श्रृंखला से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।

विज्ञापन