एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पैरालंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान में खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि पिछले बीसीसीएल कप में दोनों ही वर्ग स्वर्ण पदक जीता।
पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 1 साल से खिलाड़ियों को जो आर्थिक सहयोग खेल विभाग की ओर से देना था वह अभी तक नहीं दिया गया।
इस अवसर पर पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा, पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आराधना सिन्हा ,पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी, मुकेश कंचन, एवं दोनों (पुरुष - महिला) वर्ग के कप्तान सनोज महतो, महिमा उरांव।