Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : फाइनल में चीन से भारत का मुकाबला जारी

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : फाइनल में चीन से भारत का मुकाबला जारी
विज्ञापन

दीपिका ने टीम इंडिया को दिलाया पहला गोल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अब तक के सभी मैच जीत चुकी भारत की बेटियां आज चीन से महामुकाबला करने मैदान में उतर चुकी है। दूसरे क्वार्टर में चाइना को 2 और टीम इंडिया को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिला है। भारतीय टीम ने पहला गोल किया है। दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल दागा है। राजगीर खेल परिसर दर्शकों से भरा हुआ है। इससे पहले तीसरे नंबर के लिए जापान ने मलयेशिया को 4-1 से मात दी। और, एशियन चैंपियनस ट्रॉफी में तीसरे पायदान पर जगह बना ली है।  

इधर, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में सलीमा टेटे की टीम की कोशिश बड़ी जीत दर्ज करने की है। वहीं विश्व के छह नंबर पर आने वाली चीन की टीम क्वालीफाइंग मैच में मिली हार का बदला और फाइनल को अपने नाम करने के लिए उतरी है।  

महिला हॉकी के इस महाकुंभ में अब तक भारतीय टीम ने अपनी क्षमता का असाधारण प्रदर्शन किया है। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई है। इधर, बुधवार दोपहर दोपहर 2:15 बजे जापान और मलेशिया के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, जबकि शाम 4:45 बजे भारत और चीन के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। 

चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया 

अब तक टीम इंडिया अपने सभी मैच को जीतती आई है। टीम ने अब तक कुल 28 गोल किये जो उनकी आक्रामक रणनीति का प्रमाण है। चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया था। अब तक भारतीय टीम मलेशिया को 4-0 से कोरिया को 3-2 से थाईलैंड को 13-0 से एवं जापान को 3-0 और 2-0 से मात दे चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,111