एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डी ए वी गांधीनगर के दो छात्राओं आकृति सिंह और निथी कुमारी का चयन एस जी एफ आई नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए झारखंड टेबल टेनिस टीम में शामिल किया गया है।
यह प्रतियोगिता सिलवासा दादर नागर हवेली और दामन दीउ में 17 से 21 अकटुबर 2024 तक आयोजित होगी।
झारखंड टेबल टेनिस टीम में शामिल होने पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा तथा खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा आदि ने खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई दी।