Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झटका : चोटिल शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झटका : चोटिल शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर
विज्ञापन

पर्थ टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल का पहला मैच खेलना मुश्किल, बायें अंगूठे में लगी चोट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान शुभमन गिल के बायें अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। उनके पहले टेस्ट में नहीं खेलने की संभावना है। इससे भारत की समस्याएं और बढ़ गयी हैं। भारतीय टीम पहले ही रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से एक अच्छे ओपनर की कमी से जूझ रही है। 

रोहित फिलहाल भारत में हैं। अब शुभमन गिल के नहीं खेलने पर नंबर तीन स्थान भी खाली हो जायेगा। पर्थ में पहले टेस्ट की शुरूआत 22 नवंबर से होने जा रही है। शनिवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच यानी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जा रहे मैच में गिल के अंगूठे में चोट लगी थी। 

गिल भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के युवा नायकों में से एक हैं। रोहित के बाद अगर गिल पहला टेस्ट नहीं खेलते हैं तो भारत का शीर्ष क्रम बहुत कमजोर हो जायेगा। इंट्रा-स्क्वाड मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान गिल को चोट लगी। उन्हें काफी दर्द में देखा गया और आगे के स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,000