Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अब पाकिस्तान नहीं, यूएई या दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की तैयारी!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब पाकिस्तान नहीं, यूएई या दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की तैयारी!
विज्ञापन

यूएई या दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चैंपियंस ट्रॉफी के नये मेजबान की दौड़ में शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अगर पाकिस्तान अंतिम समय में इस टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हटता है तो दक्षिण अफ्रीका या यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कराया जा सकता है।

पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार को दावा किया था कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारत अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी चाहता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करे क्योंकि उनकी टीम ने भी पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा की थी।

बताया यह भी जा रहा है कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जिसके तहत भारत अपने मुकाबले दुबई या श्रीलंका में खेल सकता है। हालांक, पीसीबी इसके लिए तैयार नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि अगर दोनों बोर्ड किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है।

आईसीसी को पीसीबी के जवाब का इंतजार

आईसीसी ने पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने को लेकर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जायेंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे।

विज्ञापन