Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आईपीएल 2025: धोनी चेन्नई से और रोहित मुंबई से खेलेंगे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईपीएल 2025: धोनी चेन्नई से और रोहित मुंबई से खेलेंगे
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 

चेन्नई ने पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते दिखेंगे। सीएसके ने उन्हें बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है। उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वहीं, सीएसके ने रवींद्र जडेजा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, मथीशा पथिराना को 13 करोड़ और शिवम दुबे को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। चेन्नई ने तीन चार कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया। अब वह ऑक्शन में किसी एक कैप्ड खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड से चुन सकते हैं।

रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, मुंबई ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया

मुंबई ने पांचों कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को 16.35-16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। मुंबई ने रोहित को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, तिलक वर्मा को फ्रेंचाइजी ने आठ करोड़ रुपये में रिटेन किया है। मुंबई ने घरेलू खिलाड़ियों का अपना कोर बरकरार रखा है। अब मुंबई के पास एक राइट टू मैच कार्ड है और पांचों कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की वजह से ऑक्शन में मुंबई की टीम एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकेगी। मुंबई के लिए ईशान को रिलीज करना बड़ा फैसला है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,680