Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

न्यूजीलैंड से दूसरा टेस्ट भी हारा भारत

न्यूजीलैंड से दूसरा टेस्ट भी हारा भारत
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीता, सीरीज पर भी जमाया कब्जा, सैंटनर चमके

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीत लिया है। तीन दिन के अंदर उन्होंने भारत को हरा दिया है। साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गयी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाये थे।

जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हुई थी। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाये। इस तरह उन्हें कुल 358 रन की बढ़त हासिल हुई थी।  भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाये। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। 

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, सरफराज खान नौ रन और रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप एक रन बना सके और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की यह 2012 के बाद अपने घर में पहली सीरीज है। न्यूजीलैंड साल 2000 से लेकर अब तक भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली चौथी टीम है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ऐसा किया था। इसी के साथ टीम इंडिया का अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा 18 सीरीज जीत का सिलसिला भी टूट गया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में छह विकेट लिये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,718