एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जर्मनी ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 2-0 से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। जर्मनी ने मैच में दो गोल दागे।
दोनों टीमों के लिए तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा, जहां जर्मनी ने शानदार डिफेंस के साथ भारतीय टीम को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया और 2-0 की बढ़त बनाये रखी। जबकि भारत जर्मनी पर दबाब बनाने में नाकाम रहा और पैनेल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में पूरी तरह से असफल रहा।