टीम एबीएन, रांची। सी बी एस ई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता (जो माउंट आबू विद्यालय रोहिणी दिल्ली में होगी) में भाग लेने के लिए डी ए वी गांधीनगर रांची की आर्चरी की टीम रवाना हो गयी।
गिरींद्र विक्रम बासुकी और अनुष्का तिवारी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे और कौशल कुमार को टीम का मैनेजर बनाया गया है। यह प्रतियोगिता रोहिणी दिल्ली में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
डी ए वी गांधीनगर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों को शुभकामना देकर दिल्लीः के लिए रवाना किया। मौके पर विधालय के निराकर आचार्या, ब्रजेश सिन्हा, सन्त कुमार, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, सुबोध कुमार गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई दी।