Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंडर 14 अंडर 19 कबड्डी की टीम हरियाणा रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंडर 14 अंडर 19 कबड्डी की टीम हरियाणा रवाना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर रांची से मंगलवार को गांधीनगर डीएवी की बालिका वर्ग अंडर 14 अंडर 19 कबड्डी की टीम सीबीएसई नेशनल खेलने के लिए रोहतक हरियाणा के लिए रवाना हुई। साथ में केके प्रसाद, मैनेजर स्वाति शिप्रा और सुश्री अनुराधा कोच की भूमिका निभायेंगी। 

खेल प्रशिक्षक गोविंद झा एवं कौशल किशोर ने बताया कि झारखंड एवं बिहार के समस्त सीबीएसई विद्यालयों को पराजित करते हुए डीएवी गांधीनगर ने यह गौरव हासिल किया है। 

बिहार और झारखंड के चैंपियंस टीम को ही नेशनल खेलने का मौका मिलता है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी बच्चियां विजेता बनकर झारखंड का नाम अवश्य रोशन करेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,145