टीम एबीएन, रांची। डी ए वी गांधीनगर ने सी बी एस ई क्लस्टर तीन, जो डी पी एस गया में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार और झारखंड के चालीस विद्यालय के 200 सौ से ज्यादा खिलाड़ियो ने भाग लिया। इसमें डी ए वी गांधीनगर ने बालक वर्ग में अंडर 14 और 17 में विजेता (गोल्ड मेडल) बनकर दोहरी सफलता पाई।
सी बी एस ई नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने हेतु विधालय के प्रभारी प्राचार्य एन आचार्या, मनोज कुमार, स्वाति शिप्रा, गोविंद झा, अमित दता, पुष्प झा, सन्त कुमार , ब्रजेश सिन्हा आदि ने बहुत बहुत बधाई दी।