Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

क्या आइपीएल 2025 में दिखेंगे माही!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्या आइपीएल 2025 में दिखेंगे माही!
विज्ञापन

आइपीएल 2025 में क्या फिर से दिखेगा धोनी का जलवा? नीलामी से पहले कर सकते हैं बड़ा ऐलान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग ने 17 सीजन पूरे कर लिये हैं। वहीं सभी टीमों ने अब 18वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं 18वें सीजन से पहले इस बार मेगा आक्शन होने वाला है। ऐसे में आक्शन से पहले आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि अस साल के अंत में आईपीएल 2025 के आक्शन संभावित है। 

ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है और किसे रिलीज करने वाली है, क्योंकि आक्शन से पहल सभी टीमों को कुछ ही खिलाड़ियों के रिटेन करने की छूट होगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की निगाहें धोनी के फैसले पर टिकी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि आईपीएल 2025 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीन बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। 

ये घोषणाएं सीधे-सीधे टीम की रणनीति और धोनी के करियर को लेकर हो सकती है। खबरों की मानें तो आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने से पहले धोनी ये ऐलान कर सकते हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। बता दें कि धोनी के सन्यास की अटकलें पिछले दो सीजनों से लगाई जा रही है। हालांकि ये भी मुमकिन है कि धोनी इस सीजन के कुछ मैचों में ही मैदान पर नजर आयें। 

पिछले सीजन धोनी घुटने के चोट से भी काफी परेशान दिखे थे। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रबंधन ने ये पहले ही साफ कर दिया है कि रुतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान होंगे। धोनी इस बार भी चेन्नई की पुरानी परंपरा को बरकरार रखने मूड में हैं किसी भी खिलाड़ी को बेमतलब किसी पद या टीम से हटाया नहीं जाता। 

आईपीएल के लिए नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हर फैसले पर धोनी की मुहर होती है। ऐसे में धोनी की करियर जब अंतिम पड़ाव पर है तो अपना विकल्प खुद चुनने के मूड में हैं। नीलामी में या उससे पहले टीम के लिए किसी ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम का ऐलान संभव है जो धोनी के संयास के बाद जिम्मेदारी संभालेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,078