6 साल के टेस्ट करियर में धोनी को पछाड़ गये ऋषभ पंत, बनाये यह 5 विशेष रिकॉर्ड
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करीब दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में अपनी मजबूत वापसी कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 39 रन बनाने वाले पंत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 109 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
पंत ने अपनी पारी में 128 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाये। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डैब्यू करने वाले पंत का यह छठा शतक रहा। उन्होंने इतने कम वक्त में ही धोनी के टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है।
भारतीय विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक
- 6 - ऋषभ पंत (58 पारियां)
- 6 - एमएस धोनी (144 पारियां)
- 3 - रिद्धिमान साहा (54 पारियां)
पंत के साथ जुड़े विशेष आंकड़े
- यादगार पारियां : सिडनी में 159*, एजबेस्टन में 146, ओवल में 114 रन, चेपॉक में 109, अहमदाबाद में 101, न्यूलैंड्स में 100*, 89* गाबा में, मीरपुर में 93, सिडनी में 97, चिनास्वामी में 96, राजकोट में 92, हैदराबाद में 92 और चेपक में 91 रन।
- नंबर 5 पर : टेस्ट फार्मेट में नंबर 5 पर खेलना पंत को हमेशा से रास आता रहा है। उन्होंने इस नंबर पर 12 पारी में 79 की औसत से 869 रन बनाए हैं। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 91.8 रही है। उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकल चुके हैं।